ग्राम उत्थान कैम्प – उदयपुर। ग्राम उत्थान शिविरों में लाभ वितरण करते अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि।

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

ग्राम उत्थान शिविर – 2026
शिविर में धरती पुत्रों को हाथों हाथ मिली राहत
कृषि – पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजना से किया लाभान्वित

उदयपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में किसानों और आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान  अभियान के तहत शनिवार को जिले के 11 गिरदावर सर्कल क्षेत्रों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें धरती पुत्रों को कृषि एवं पशुपालन सहित 12 विभागों की विभिन्न्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ  उपलब्ध कराया गया।

जिले में शनिवार को बारापाल, पडूणा, पलानाकला, दरोली, कुण्डई, नांदेश्मा, माण्डवा, ओगणा, जवास, डेरी व लोसिंग गिरदावर सर्कल पर शिविर  हुए। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित 12 विभाग ों ने भाग लिया। शिविरों में तारबंदी, पाईप लाईन, फार्म पौण्ड, बैलों से खेती योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि की स्वीकृतियां, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, बीज मिनिकिट वितरण का सत्यापन करने के साथ ही फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प संयंत्र इत्यादि की स्वीकृतियां और मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इसी प्रकार स्वामित्व कार्डों का वितरण, नहरों एवं खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं का चिन्हीकरण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत पंजीकरण एवं युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य कार्य भी संपादित किए। हाथों हाथ लाभ मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

सीईओ ने किया निरीक्षण
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने शनिवार को जवास पहुंच कर ग्राम  उत्थान शिविर का अवलोकन किया। श्रीमती डाबी ने  शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए प्रदत्त सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

आज यहां होंगे शिविर
अभियान के तहत 1 फरवरी रविवार को बंबोरा, मावली, खैरोदा, वास, मामेर,कोल्यारी एवं माकड़ादेव में  ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!