विद्यापीठ – परमवीर चक्र सम्मानित भारत के युद्ध नायक का सम्मान

6 सितंबर को होगा सम्मान कार्यक्रम

उदयपुर/2 सितम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में 6 सितंबर को राष्ट्रभाव जागरण के उद्देश्य से परमवीर चक्र से सम्मानित युद्ध नायक सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव का सम्मान किया जाएगा।
कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्र भक्तों का सम्मान हम सभी के लिए गौरवपूर्ण है। उनके अतिरिक्त अन्य सभी परमवीर चक्र सम्मानित देशभक्तों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न समितियां बनाकर सभी को विभिन्न व्यवस्थाएं वितरित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर डॉ. युवराज सिंह राठौड़, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड़, डॉ. हिना खान, डॉ. नीरू राठौड़, डॉ. चंद्रेश छतलानी, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. सुनीता मुर्डिया, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. यज्ञ आमेटा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!