65 करोड़ रूपयों का बजट पारित
आगामी सत्र से आयुर्वेद एवं वेटेनरी पाठ्यक्रम शुरू
विद्यापीठ लेगा 100 गांवो को गोद
उदयपुर 19 मार्च / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की बॉम एवं वित्त समिति की बैठक मंगलवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता व बॉम सदस्य दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, श्रीगोविन्द गुरू विवि गोधरा गुजरात के कुलपति प्रो. प्रताप सिंह चौहान, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर के सान्निध्य में सम्पन्न हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि संस्था को अकादमिक स्तर पर विश्व-स्तरीय संस्था बनाने का संकल्प लिया गया, इसी को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 65 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया, जिसमें 15 करोड़ निर्माण कार्यो व 02 करोड़ उपकरण व अन्य मद में व्यय किये जायेंगे। आगामी सत्र से फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के अन्तर्गत आयुर्वेद व वेटेनरी पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। आगामी माह में दीक्षांत समारोह करने की स्वीकृति दी गई। प्रारंभ में 08 जनवरी 2024 को आयोजित बॉम बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गई।
विद्यापीठ स्कील भारत के लिए गांवोे की ओर:- प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ शहर के आप पास के 100 गांवो को गोद ले कर, युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी स्कील डवलपमेंट के सेंटर स्थापित करेगा, जहॉ आमजन व युवाओं स्कील कोर्स सिखा कर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा, जिससे शहरों की ओर होने वाले पलायन को कम किया जा सके। जल, जंगल, जमीन को बचाने के उद्देश्य से अरावली पुनर्जीवन केन्द्र की स्थापना की जायेगी, जिसके तहत अरावली पर्वत मालाओं को सुरक्षित रखने के उददे्श्य से पहाड़ियों को गोद ले उन्हें हरा भरा किया जायेगा।
बैठक में विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर स्ववित्त पोषित विकास पर जोर दिया गया जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगी।
बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली , पीजीडीन प्रो. जीएम मेहता, प्रो. गजेन्द्र माथुर, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. कला मुणेत, प्रो. एनएन जानी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, भगवती लाल श्रीमाली उपस्थित थे।
उक्त जानकारी निजी सचिव केके कुमावत ने दी।
