राम आएंगे गीत पर बने वीडियो की लॉंचिंग 14 को

उदयपुर शहर के लिए होगा यादगार पल-मुकेश माधवानी
उदयपुर। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कत्थक आश्रम, एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेन्ट्स और आर्या फिल्मस के राम आएंगे गीत की लॉंचिंग 14 जनवरी को शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में होगी। वीडियो की शूटिंग आर्या फिल्मस के मुकेश डांगी ने की है।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन के सीईओ  मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाइन प्रोडूसर ) ने बताया कि गीत को शूट करने का उद्देश्य संगीत एवं कला के माध्यम से प्रभु श्री राम का स्वागत करना है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी विविध प्रायोजनों के माध्यम से मंच प्रदान करना है।
कत्थक आश्रम की संस्थापिका एवं कोरियोग्राफर चन्द्रकला चौधरी ने बताया कि राम आएंगे गीत की शूटिंग आलोक स्कूल स्थित भगवान श्रीराम मन्दिर में हुई है। वीडियो में अभिनय मान्या दोरोंदिया, कौमादी मोहले, अयाना कालरा, जेनी जैकब, अविका समया, फाल्गुनी शर्मा, दक्षिका शर्मा, मायरा गहलोत ने किया है।
आलोक स्कूल के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सभी जन अपने पास के मन्दिर में जाकर दीया प्रज्वलित करें। साथ ही प्रभु श्री राम आधारित संगीत या भजन का पाठ अवश्य करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!