भीलवाड़ा 13 मार्च। प्रताप नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आदतन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बोलेरो जीप बरामद की है। जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को लेबर कॉलोनी निवासी कश्मीर मोहम्मद पुत्र अनार मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाहर खडी सिल्वर कलर की बोलेरो जीप अज्ञात चोर ले उडें। वही बापू नगर निवासी महेश सोलंकी पुत्र दीप सिंह सौलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बोलेरो कार अज्ञात व्यक्ति 11 मार्च को चुरा ले गयें। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी राकेश मीणा पुत्र पूरणमल निवासी नागल थाना बालाघाट जिला करौली,रामप्रसाद मीणा पुत्र कालूराम मीणा निवासी माचडी थाना टोडाभीम जिला करौली एव केशु उर्फ केशराम पुत्र बालूराम मीणा निवासी सादपुरा थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दोनों वाहन बरामद कियें। आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक विभिन्न थानों मंे चोरी के मुकदमे दर्ज है। इस कार्यवाही मंे कांस्टेबल धीरज शर्मा एवं सुनील विश्नोई का विशेष योगदान रहा।
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार
