वेद क्रिकेटःफाइनल में सवीना और गोगुंदा में खिताब के लिए मुकाबला आज

उदयपुर। 23 वीं राज्य स्तरीय वेद समाज क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सुबह 10 बजे से शिकारबाड़ी ग्राउंड पर होगा। फाइनल से पहले सुबह 8 बजे अंडर-15 का क्रिकेट मुकाबला सवीना और छाली में होगा। वेद समाज छाली की मेजबानी में हो रही स्पर्धा में सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में सवीना ने सागवाड़ा को हराया। 58 रन बनाने वाले सवीना के मनीष वेद मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे सेमीफाइनल में गोगुंदा ने मेजबान छाली को हराया। 2 विकेट और 87 रन बनाने वाले गोगुंदा के देवनारायण वेद मैन ऑफ द मैच बने।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!