उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान में बदलाव होगा और हम वागड़ सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के अधूरे काम पूरा कराएंगे। वसुंधरा राजे रविवार को आदिवासियों के महातीर्थ बेणेश्वर धाम पहुंची थी तथा ब्रह्मा, शिव ओर वाल्मीकि मंदिर में दर्शन के बाद संत मावजी महाराज का पेनोरमा देखने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वागड़ में विकास की सर्वाधिक जरूरत है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के काम कराए थे लेकिन वह अधूरे रह गए। राजस्थान में फिर बदलाव आने वाला है और उनकी पार्टी सभी अधूरे काम पूरा कराएगी।
संत मावजी विश्व के सबसे बड़े भविष्यवेत्ता, तीन सौ साल पहले कोरोना की जानकारी दे दी थी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे को आदिवासियों के धाम बेणेश्वर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। वह पैदल ही यात्रा कर दौलपुरा से बेणेश्वर धाम पहुंची थी। इस बीच उन्होंने कहा कि संत मावजी महाराज विश्व के सबसे बड़े भविष्य वेत्ता थे। उन्होंने आज से तीन सौ साल पहले ही कोरोना जैसी महामारी के बारे में जानकारी अपने लिखे चौपड़ा में कर दी थी। चौपड़ों में लिखी जिनकी हरेक भविष्यवाणी आज सच हो रही है।मावजी ने 300 साल पहले ही अपने चौपड़े में लिख दिया था कि पृथ्वी पर ऐसे भयंकर प्रकोप होंगे,जिससे नगर बाजार सब वीरान और सुनसान हो जायेंगे।
चूड़ियां खरीदी, तीर चलाकर बोली—मनुष्य से साहस के बड़ा कोई लक्ष्य नहीं
बेणेश्वर धाम पहुंची वसुंधरा राजे ने मेले में जाकर चूड़ियों के अलावा संत मावजी तथा काली माता की तस्वीरें खरीदीं। एक आदिवासी महिला के आग्रह पर कमान साधकर तीर भी चलाया। तब उन्होंने कहा कि मनुष्य के साहस के बड़ा कोई लक्ष्य नहीं होता।
महंत से लिया आशीर्वाद
इस अवसर पर बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने आशीर्वाद लिया। महंत ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि वे पुनः आएं और राजस्थान की जी—जान से सेवा करें। उन्होंने कहा कि वसुन्धरा जी का वागड़ क्षेत्र से विशेष लगाव है। उदयपुर एयरपोर्ट से लेकर बेणेश्वर धाम के बीच 35 जगह पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं में सबसे अधिक क्रेज देखने को मिलता है। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से लेकर बेणेश्वर धाम के बीच वसुंधरा राजे का 35 जगह भव्य स्वागत किया गया। लोग उन्हें देखने को उमड़े रहे। वसुंधरा राजे का स्वागत करने वालों में उदयपुर सांसद
अर्जुन लाल मीणा, डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, बड़ी सादड़ी विधायक ललित अस्तवाल,कपासन विधायक अर्जुन जीनगर,पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत,पूर्व मंत्री हरी सिंह रावत,पूर्व विधायक नाना लाल आहारी,उदयपुर नगर निगम के मेयर गोविन्द सिंह टाक, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित कई नेता शामिल थे।
वसुन्धरा राजे आदिवासियों के धाम बेणेश्वर में बोली, राजस्थान में होगा बदलाव
