वस्त्र नगरी के पत्रकार दयाराम दिव्य हुए राज्य सरकार की 5 जनकल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित

भीलवाड़ा , 15 मई। राजस्थान में जनकल्याण की मंशा से राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में रोजाना कई नागरिको का कल्याण सुनिश्चित हो रहा हैै। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में नवाचार के रूप में पत्रकारों के लिए सूचना केन्द्र में विशेष महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया।

भीलवाड़ा जिले में सभी पत्रकार बंधुओ के लिए आयोजित हुए महंगाई राहत शिविर में एक लुभावना दृश्य देखने को मिला जब ग्रामीण परिवेश से सम्बन्ध रखने वाले पत्रकार दयाराम दिव्य राज्य सरकार की 5 योजनाओ से लाभान्वित हुए। श्री दयाराम ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए बताया कि उनकी माताजी एवं समस्त परिवारजन इन योजनाओ के लाभ से अत्यंत संतुष्ट है तथा इन योजनाओं से उनका जीवन और भी सुगम एवं सरल बनेगा।  श्री दयाराम को शिविर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा राज्य सरकार का धन्यवाद अर्पित करते हुए श्री दयाराम ने कहा कि राज्य के लोगों को महंगाई राहत शिविर के माध्यम से मंहगाई के इस दौर में राहत मिलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!