भगवान शान्तिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में आज विविध आयोजन 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, तहसील रोड स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आज सोमवार को  जैन धर्म को सोलहवें तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में  स्थानीय मन्दिर में महिला मण्डल द्वारा विविध आयोजन के तहत प्रातः 7 बजे शिखर पर ध्वजा चढाना, प्रातः 8 बजे से शान्तिविधान तथा शान्तिविधान के पश्चात निर्वाण लाडू चढाया जावेगा। समाज के महामंत्री भूपेंद्र जैन एवं महिला मंडल की अध्यक्ष शकुंतला कोठारी ने बताया कि  शान्तिविधान मंदिर परिसर के विशाल सभागार में संपादित किया जवेगा। इधर महावीर कॉलोनी में स्थित शांतिनाथ जिनालय में श्रीजी को विशेष पंचामृत अभिषेक सहित पूजा के बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!