उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को शहर में आयोजित विराट उत्तरायण अर्घ्य पर्व के दौरान योग, आध्यात्म और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। गोवर्धन सागर रिंग रोड स्थित पन्नाधाय पार्क (पन्ना पार्क) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों सनातनी श्रद्धालु एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से सूर्य उपासना कर विश्व शांति व लोककल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक पंकज सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले 108 सूर्य नमस्कार किया गया। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सूर्य पताका का आरोहण किया गया, जो ऊर्जा, अनुशासन और आत्मशुद्धि का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर देश की पांच पवित्र नदियों के पावन जल से 551 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सूर्योपासना के इस दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही एकादशी होने से भगवान शिव को साक्षी मानकर मनोकामना सिद्धि के लिए सूर्य भगवान को पूजा अर्चना मंत्रोच्चार के साथ की। योग सत्र विभिन्न प्राणायाम और योगासन करवाए गए। साथ ही सभी को नियमित योग अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया, ताकि स्वस्थ शरीर और शांत मन के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मनारायण जोशी (पूर्व विधायक, मावली), दिनेश श्रीमाली (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम), तख्तसिंह शक्तावत (पूर्व प्रधान, गिर्वा), प्रदीप कुमावत ( आलोक निर्देशक ), डॉ विजय प्रकाश विप्लवी, पुरुषोत्तम सुखवाल राजेश गुर्जर नविन अग्रवाल मनोहर गुर्जर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद उदयपुर जिला संरक्षक अंबर मेनारिया, पतंजलि योगाचार्य अनीता पालीवाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी संभागीय अध्यक्ष पंकज सुखवाल गौतम शर्मा प्रदीप पानेरी मिहिर जानी आदि उपस्थित रहे।
