ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक में हुई आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

29-30 जुलाई को विश्व टाइगर दिवस पर होंगे विविध आयोजन, 3 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम
उदयपुर, 22 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक सोमवार को सोसायटी अध्यक्ष सेवानिवृत आईएफएस राहुल भटनागर की अध्यक्षता में अरण्य कुटीर में आयोजित हुई। बैठक में सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के साथ आगामी दिनों आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। भटनागर ने बताया कि विश्व टाइगर दिवस के उपलक्ष्य में वन्यजीव प्रभाग, जीपीएस और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तत्वावधान में 29 व 30 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 29 को सज्जनगढ़ बायो पार्क में छात्रों को टाइगर के बारे में जागरूक किया जाएगा और 30 को चेतक सर्कल पर विशेषज्ञ वार्ता व मूवी शो के कार्यक्रम होंगे। भटनागर ने बताया कि सोसायटी की ओर से आगामी 3 अगस्त को फतहसागर पाल स्थित संजयगांधी पार्क के पास वृक्षारोपण किया जाएगा। वही 21 जुलाई को सोसायटी सदस्य यासीन पठान के सुपरविजन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर फतहसागर की पाल पर आयोजित किये गये वृक्षारोपण की बैठक में सराहना की गई।
बैठक में सोसायटी अध्यक्ष राहुल भटनागर व सदस्य सचिव सतीश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तकों की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने दोनों लेखकों को बधाई दी। बैठक में श्याम दवे द्वारा प्रस्तावित निक्टर मैक्वेन को सोसायटी के मानद सदस्य के रूप में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अंत में सोसायटी सदस्यों ने पर्यावरणविद् दिवंगत पूर्व पीसीसीएफ हॉफ डॉ.जीवी रेड्डी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सोसायटी सदस्य ललित जोशी, गौरव द्विवेदी, यासीन पठान,पी.एस.चुंडावत, इस्माइल अली दूर्गा, सुहेल मजबूर, वीएस राणा आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!