उदयपुर, 12 अप्रेल। श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ, उदयपुर की ओर से आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सेक्टर-4 में किया गया।
युवा संघ मंत्री अंकित बोलिया ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित नेशनल मिष्ठान के बाहर मुख्य मार्ग पर शीतल पेय वितरण का काउंटर लगा कर प्रातः साढ़े आठ से आमजन को वितरित किया गया। लगभग एक हजार शीतल पेय का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में युवा संघ के अध्यक्ष दीपेश बोकड़िया, रितेश मेहता, शुभम मूनेत, निखिल बया, कपिल खोखावत, मयंक वर्डिया, पुष्पेंद्र बडाला, पंकज कंठालिया, प्रदीप संचेती, राजेश सिंघवी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उदयपुर श्रीसंघ के वरिष्ठ सदस्य ललित बंब एवं कनक मेहता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन के लाभार्थी अंकित अवि नाहर थे।
उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस पर शीतल पेय का वितरण
