फतहनगर। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी के वार से एक गाय को जख्मी कर दिया। जख्मी गाय पीड़ाग्रस्त होकर 2-3 दिन से घूम रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति फतहनगर के कार्यकर्ता पहुंचे तथा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गौ शाला ले जाया गया। इस मामले में सेवा समिति ने कानूनी कार्यवाही के लिए फतहनगर थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है।
फतहनगर में कुछ स्थानों पर आज आपूर्ति बंद रहेगी : रेलवे क्राॅसिंग जीएसएस पर काम को लेकर 11 केवी फीडर रिको फतहनगर,सनवाड़ चैकड़ी एवं ओगना खेड़ा की विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
