भाजपा का उदयपुर में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 20 को, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य वक्ता

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन उदयपुर में 20 फरवरी को आयोजित होगा। इसमें उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अलावा बांसवाड़ा-डूंगरपुर तीनों लोकसभा के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। मेवाड़ के इस आदिवासी अंचल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी जुट चुके हैं। इसके अलावा तीनों जिलों के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, मंडल एवं जिला कार्यकारिणी मंडलों के साथं जिले की मोर्चाे की कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ व अभियानों की टीम, सभी पंच-सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, पार्षद, सभापति, उपसभापतियो की सूची तैयार कर काम बांट दिया गया है। ,
प्रमोद सामर को बनाया संयोजक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर को इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का संयोजक मनोनीत किया है। सामर ने बताया कि इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष एवं उसके ऊपर के समस्त कार्यकर्ता तथा समस्त जनप्रतिनिधि कलस्टर के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। तीनों जिलों में मंडल के प्रभारियो को प्रवास करना है और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर लगाकर 20 फरवरी  के पहले इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में संपूर्ण क्षमता के साथ कार्य प्रारंभ करना है। सामर ने बताया कि मंगलवार 20 फरवरी को नई कृषि मंडी के परिसर में प्रातः 11.30 बजे विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सभी 6 विधानसभा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने तय किया है कि उनके गठबंधन को आगामी लोकसभा में 400 से अधिक सीटें लानी हैं और उसी के अनुसार पार्टी ने अपने कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!