केंद्रीय बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पर बजट संगोष्ठी का आयोजन पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक और पूर्व जिला प्रभारी बंसी लाल खटिक द्वारा केंद्रीय बजट की विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब युवा आम आदमी किसान एवं नारी शक्ति के उत्थान की संकल्पना को धारण किये हुए है
विशिष्ठ अतिथि एवं शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से बजट की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया मंच संचालन गोपाल सालवी एवं धन्यवाद रमेश जिंनगर द्वारा दिया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद चौहान उपाध्यक्ष कैलाश निमावत मंत्री राजेश गवारिया कंवर निमावत मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल दीपक रेगर अशोक सांखला श्याम पनारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
