उमेश माहेश्वरी अध्यक्ष व प्रदीप सिंह नेगी निर्विरोध सचिव बने

मावली ब्लॉक के राउमावि प्रधानाचार्य वाकपीठ की नई कार्यकारिणी गठित
फतहनगर। मावली ब्लॉक के प्रधानाचार्य वाकपीठ की नवीन कार्यकारिणी का मंगलवार को दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ के दूसरे दिन गठन किया गया जिसमे मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार संरक्षक,मोहनलाल स्वर्णकार सभाध्यक्ष बनाए गए। सर्वसम्मति से उच्च माध्यमिक विद्यालय सिन्दू के प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी को अध्यक्ष एवं प्रदीपसिंह नेगी को सचिव बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह दलावत व इन्दु हाड़ा,कोषाध्यक्ष दीपक तलेसरा,सह सचिव भूपेन्द्र कोर व गोपाल साहू,संगठन सचिव मिठालाल लोहार व सुरज माहेश्वरी,सहयोगी सुनिता पालीवाल,सोनल हेड़ा,गोविंद खटीक,भानसिंह राव,शक्तिसिंह बनाए गए। दिनेश राव व मनोज समदानी तकनीकी सचिव तथा अनुराधा सामरिया व मधु गहलोत सांस्कृतिक सचिव बनाए गए। सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समस्त नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रकाशचंद्र चैधरी द्वारा शपथ दिलाई गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!