उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर की वान्या शुक्ला का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में केवी गर्ल्स अंडर 17 इंडिया टीम में हुआ है।
महाराणा प्रताप खेलगांव में ट्रेनिंग ले रही वान्या के कोच शाहरुख़ खान ने बताया कि वान्या ने 2 से 6 नवम्बर तक पुणे में आयोजित हुई केवी नेशनल में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद उसका चयन केवी इंडिया टीम में किया गया। वान्या अगले महीने होने वाली एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। केवी टीम में चयनित होने वाली वह राजस्थान से एकमात्र महिला खिलाड़ी है। जिला खेल अधिकारी अजीत जैन, खेलगांव अधिकारी ललित सिंह झाला, क्रिकेट कोच दिलीप भंडारी, स्विमिंग कोच महेश पालीवाल, जुड़ो प्रशिक्षक हिमांशु राजोरा, बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह व अन्य कोच और कार्मिकों ने वान्या को उसके चयन को लेकर बधाई दी है।
उदयपुर की वान्या शुक्ला का केवी गर्ल्स अंडर 17 इंडिया टीम में चयन
