उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने जीते तीन गोल्ड

उदयपुर 5 फरवरी। अलवर के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आयोजित हुई 12वीं सीनियर पैरा एथलेटिक्स स्टेट लेवल चैंपियनशिप में उदयपुर के पैरा खिलाड़ी ऋषि राज राठौड़ ने तीन गोल्ड मेडल जीतते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।
कोच लखविंदर सिंह ने बताया कि राठौड़ ने अपने मुख्य खेल डिस्कस थ्रो में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 47.73 मीटर तश्तरी फेंक कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। राठौड़ ने इस प्रतियोगिता में गोला एवं भाला फेंक में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इस प्रकार राठौड़ ने नेशनल खेल के लिए क्वालीफाई किया।
उल्लेखनीय है कि ऋषि राज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगभग 25 पदक प्राप्त किए हैं एवं तीन बार भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। ऋषिराज के पिता गोविन्द सिंह भूपाल नोबल्स संस्थान में कार्यरत हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!