उदयपुर के इकबाल सक्का का कीर्तिमान, बनाया रेत के कण से सूक्ष्म सोने का तिरंगा

उदयपुर। आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस से पहले उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी और सौ से अधिक विश्व रिकार्ड बनाने वाले इकबाल सक्का ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है। इस बार रेत के कण से छोटा सोने का तिरंगा बनाया है, जिसे लैंस के उपयोग करके ही देखा जा सकता है।
इकबाल सक्का ने सोने का तिरंगा बनाकर कनाड़ा के साथ अन्य कई देशों के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। सक्का ने 12 नंबर की सूई के छेद से आसानी से निकलने वाला भारतीय ध्वज तिरंगे को बनाया है। इस तिरंगे को नई दिल्ली के आधुनिक राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे जाने के लिए उन्होंने भारत की राष्ट्रपति तथा भारतीय प्रधानमंत्री को आग्रह पत्र भेजा है। रेती के कण से भी छोटे इस तिरंगे को बनाने में उन्हें 18 दिन लगे तथा उसका वजन करने पर कांटा शून्य पर ही बता रहा है।
फोटो इकबाल सक्का और उसका बनाया तिरंगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!