उदयपुर की जिम्नास्ट भार्गवी का इंडिया कैंप के लिए चयन

उदयपुर, 1 अप्रेल। लेकसिटी की  जिम्नास्टिक भार्गवी का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। भार्गवी बुधवार को कैम्प में भाग लेने हेतु रवाना हुई।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि भार्गवी सिंह भाटी सब जूनियर में चयन हुआ है। यह कैम्प 1 अप्रेल से 20 अप्रेल तक पुणे में हो रहा है। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि भार्गवी के चयन होने पर बी.एन. जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर संघ के संरक्षक राजेंद्र नलवाया, उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाहा, भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, जगदीश जालानिया, डॉ. डिंपल सोलंकी, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह चुंडावत, निरंजन सिंह, अनिल आचार्य, करणीपाल सिंह, दिलीप प्रजापत, शक्तिराज सिंह आदि ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व उपरणा ओढ़ाकर बहुमान कर बधाई दी। वहीं कोच रतन सिंह व अभियाराम मीणा का भी उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया। भार्गवी कैम्प में भाग लेने हेतु रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह पहली जिम्नास्ट है जिसका चयन इंडिया कैम्प के लिए हुआ है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!