रोलर स्केटिंग में आज हुए रोड इवेंट के तीन किलोमीटर मुकाबले में उदयपुर का दबदबा 

 उदयपुर के जगत प्रताप सिंह,पलक बापना, हिमांशी धाकड़ और हर्दिनी पंवार ने जीता स्वर्ण पदक  
फतहनगर। सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवर्धन विलास बलीचा में चल रही 17, 19 वर्ष छात्र-छात्रा की राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में आज दक्षिण विस्तार कृषि मंडी परिसर में प्रातः कालीन सत्र में संपन्न हुई स्केटिंग की 3 किलोमीटर रोड इवेंट मुकाबले में हुए।  रोड इवेंट की 3 किमी स्पर्धा को कृषि मंडी के सचिव मदन गुर्जर व सिक्योरिटी सेल्स के मैनेजर दिलीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर बीकानेर निदेशालय से प्रतिनियुक्ति किए गए चयन समिति की संयोजक डॉ आरती सिंधी, गौरव सांखला, दारा सिंह गंगाधर ,नरेंद्र कुमार मीणा और प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मयंक सोनी उपस्थित थे। 3 किलोमीटर रोड इवेंट की फाइनल में उदयपुर जिले के चार खिलाडीयो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता बने। बीकानेर निदेशालय से प्रतिनियुक्ति प्रतियोगिता की चयन समित  संयोजक डॉ.आरती सिंधी ने बताया कि उदयपुर की हर्दिनी पवार ने 17 वर्ष छात्रा वर्ग में इनलाइन में 3 किलोमीटर में प्रथम , क्वार्ट्ज में हिमांशी धाकड़ ने प्रथम, 19 वर्ष छात्र वर्ग के इनलाइन में जगतप्रताप सिंह ने प्रथम,एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग में क्वार्टर्स में पलक बापना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते हुए उदयपुर का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार एक किलोमीटर एक लेप रेस में उदयपुर की हर्दिनी पवार ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
और 17 वर्ष छात्र क्वार्डस में उदयपुर के भविष्य अहारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
रोड इवेंट 3 किलोमीटर के विभिन्न वर्गों  के परिणाम इस प्रकार रहे
17 वर्ष छात्र वर्ग इनलाइन में 
शिवांश शर्मा जयपुर प्रथम, भव्य शर्मा जयपुर द्वितीय ,
काव्य राज सिंह चित्तौड़गढ़ तृतीय
17 वर्ष छात्रा इनलाइन में
 हरदिनी पवार प्रथम,
 वान्या बोहरा द्वितीय,
 दिया अग्रवाल तृतीय,
17 वर्ष छात्रक्वार्ट्ज में 
योगेंद्र प्रथम, अंकित पूनिया द्वितीय ,भविष्य अहारी तृतीय
17 वर्ष छात्रा क्वार्टस में 
हिमांशी धाकड़ प्रथम, प्रियंका द्वितीय, वेदिका सिंह तृतीय स्थान पर रही ,इसी प्रकार
19 वर्ष छात्रक्वार्टस में
 पृथ्वीराज सालवी प्रथम ,ध्रुव परिहार द्वितीय, रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे
 19 वर्ष छात्रा क्वार्टर्स में पलक बापना प्रथम, अनुष्का द्वितीय ,जानवी मेहरा तीसरे स्थान पर रही ।
19 वर्ष छात्र इनलाइन में
 जगत प्रताप सिंह प्रथम
भरत चौधरी द्वितीय, मोहित प्रजापत तीसरे स्थान पर रहे
 19 वर्ष छात्रा इनलाइन में 
पलक प्रथम स्थान पर अदिति  अग्रवाल दूसरे एवं अनम खान तीसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार रोड इवेंट के कम दूरी के
एक लेप (एक किलोमीटर) इवेंट के फाइनल मुकाबले का परिणाम इस प्रकार रहा
17 वर्ष छात्र में इनलाइन में 
 रक्षित प्रथम ,सिवान शर्मा द्वितीय और भविष्य शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
17 वर्ष छात्रा इन लाइन में 
वान्या प्रथम, हरदिनी पवार दूसरा, भव्य तीसरा स्थान
19 वर्ष छात्रा इनलाइन में 
अनुष्का प्रथम, पलक द्वितीय, आदित्या तीसरे स्थान पर रही।
19 वर्ष छात्र  इनलाइन में
 मोहित प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय तथा भरत तृतीय स्थान पर रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!