उदयपुर के चेतन को मिलेगा सुधीन्द्र पुरस्कार

उदयपुर, 27 सितंबर। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के तहत वर्ष 2023-24 के पुरस्कारों की शृंखला में सुधीन्द्र पुरस्कार उदयपुर के युवा कवि और कलाकार चेतन औदिच्य को उनकी काव्य कृति पानी के लिए दिया जाएगा। अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा करते हुए अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने जानकारी दी कि शीघ्र ही पुरस्कार वितरण समारोह चुरू में आयोजित होगा। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि औदिच्य को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपये की राशि अर्पित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कविताओं के क्षेत्र में विशेष रूचि रखने वाले चेतन औदिच्य को पूर्व में भी सम्मानित किया गया है। उनकी काव्य कृतियों में सघन बांस वन में को पूरे देश में प्रशंसा मिली है। औदिच्य की काव्य रचनाओं में चित्रों का सुंदर संयोजन पाठकों को आकर्षित करता है। उनकी कविताओं से संबंधित अनेक चित्र प्रदर्शनियों का आयोजन भी देश भर में हुआ है। हाल ही में भारतीय औपनिषदिय साहित्य पर जवाहर कला केन्द्र में की गई रसो-वै-सः प्रदर्शनी को चहुंओर सराहा गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!