उदयपुर टेक्स बार ने जीती संपति लाल बोहरा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

उदयपुर। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन ने संपति लाल बोहरा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आयकर विभाग उदयपुर की टीम को 72 रनों से हराकर कप अपने नाम किया।
एसोसियेशन के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने बताया कि गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड पर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 168  का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अदब बाबेल ने 94 रन व पंकज जैन ने 55 रनों के योगदान दिया। आयकर विभाग की ओर से नरेश व अजय ने एक एक  विकेट लिए। जवाब में आयकर विभाग की टीम सिर्फ 96 रन बनाकर आल आउट हो गयी जिसमे  प्रधुम्न यादव का 29 रनो का योगदान रहा।
टैक्स बार की ओर से कप्तान आशीष पाहुजा ने 16 रन देकर 3 विकेट लिये। अदब बाबेल को शानदार 94 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में  सीजीएसटी की टीम ने एसजीएसटी की टीम को 6 विकेट से   हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीजीएसटी के मनीष यादव को 58 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में अतिघि के रूप में श्री भेराराम चैधरी, श्री अशोक कुमारजी, श्री शांतिलाल जैन, श्री प्रकाश लोढा, श्री अजय सरिया उपस्थित थे। अक्षय जैन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज, पंकज जैन को बेस्ट बैट्समैन व विकेट कीपर, अनुज भटनागर को बेस्ट बॉलर, अदब बाबेल को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!