उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा बोले, मोदीजी ने तीन साल से नहीं दिया सांसद मद का पैसा

उदयपुर। मन तो करता है कि लोगों के लिए कुछ करूं लेकिन मोदीजी ने सांसद मद का पैसा तीन साल से रोक रखा है। ऐसे में कहां से पैसा दूं। नहीं दे सकता। यह पीड़ा उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा ने व्यक्त की।
उदयपुर में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि शहर के कुछ विकास कार्यों के लिए मुझ से पैसे की मांग की जाती है। किन्तु सच यह है कि मैं पैसा दे नहीं सकता। पिछले तीन साल से सांसद मद का पैसा जारी ही नहीं किया गया।
कटारिया बिना भाजपा अधूरी 
सांसद अर्जुन मीणा ने यह भी कहा कि जब तक गुलाबचंद कटारिया उदयपुर में विधायक थे, तब तक भाजपा एक थी। सारे काम कैसे हो जाते, उन्हें पता भी नहीं लगता। किन्तु असम के राज्यपाल बनाए जाने के बाद सब कुछ बदल गया। सब तीन—तेरह हो गए और मनमानी करने लगे। ऐसा लगता है कि राजा—महाराजाओं का दौर वापस आ गया है। उन्होंने असम के राज्यपाल बनने के बावजूद कटारिया से आग्रह किया कि वह उन सभी लोगों को समझाकर कर जाएं तो अलग—अलग राह पकड़े हुए हैं।
स्वास्थ्य साथ नहीं देता, सब जगह जाना चाहता हूं 
सांसद मीणा ने कहा कि इन दिनों स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा। उनका मन करता है कि वह सब जगह जाएं और सबकी बात सुनें। झाड़ोल, कोटड़ा, सराड़ा सभी जगह जाने की इच्छा होती है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!