उदयपुर। उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की मीटिंग आज एक निजी आवास पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी 2 नवबंर को महासभा की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित करनें का निर्णय लिया गया।
जिला महा सभा की कार्यकारणी की बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई। जिला महा मंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम सभी अग्र बंधुओ एवं महिला समिति की बहनों का स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक में महासभा द्वारा पूर्व की किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। तत्पश्चात आगामी दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। महिला समिति की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता जैन, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता एवं महामंत्री रेखा अग्रवाल उपिस्थत रही। महिला समिति द्वारा भी दीपावली स्नेह मिलन समारोह में प्रस्तुतियां दी जाएगी। अंत में महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही विशेष रूप से प्रेम अग्रवाल एवं सपना गुप्ता को आभार एवं धन्यवाद दिया गया।
उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा का दीपावली स्नेहमिलन 2 को
