उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

उदयपुर। 25 अप्रैल। दिनांक 17 अप्रैल, 2025 को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा 19 वर्षीय युवक अभिषेक मीणा को बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन घर से उठा लिया गया। उसके बाद परिवार को बताया गया कि अभिषेक मीणा को एम बी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करना बताया। परिजनों के हॉस्पिटल पहुंचने पर पता चला कि युवक की हालत गंभीर है।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस संबंध में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच उच्च अधिकारियों से करवाई जाए, जिससे कि सच्चाई का पता चल सके। इसके साथ ही पीड़ित के बेहतर इलाज के लिए भी समुचित व्यवस्था करी जाए।
ज्ञापन देने वालो में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, देहात कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र चौहान, देहात जिला सचिव कांतिलाल कलाल, धनपाल जैन, सुंदर लाल मीणा, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा देवी मीणा, नयागांव प्रधान कमला देवी परमार, महेंद्र डामोर, ब्लॉक कांग्रेस केरोल के प्रवक्ता गणेश लाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस ऋषभदेव के महामंत्री शांतिलाल, ब्लॉक कांग्रेस सचिव ललित कुमार मीणा, लक्ष्मण सिंह मीणा, पंकज कुमार मीणा, लक्ष्मी लाल सोनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!