उदयपुर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

टांक महासचिव संगठन व मूर्डिया कोषाध्यक्ष
-कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष 15, महासचिव 20, सचिव 30
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ द्वारा भेजी गई सूची का अनमोदन करते हुए सोमवार को शहर कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित कर दी।
शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राठौड़ ने अपनी कार्यकारिणी में पार्टी के 71 सिपाहियों को पदाधिकारी बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टीम मैदान में उतारी है। राठौड़ के लिए शहर विधानसभा सीट कांग्रेस को जिताना बड़ी चुनौती है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल द्वारा जारी उदयपुर शहर जिÞला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी में महासचिव संगठन अरुण टांक, कोषाध्यक्ष लयंग मूर्डिया, प्रवक्ता पंकज पालीवाल, शिवशंकर मेनारिया, सोशल मीडिया प्रभारी विकास कच्छारा व पुष्पेंद्र शर्मा को नियुक्त किया है। वहीं उपाध्यक्ष शराफत खान, राजीव सुहालका, सुधीर जोशी, खूबीलाल मेनारिया (पूर्व सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष), अलीकोसर कुराबड़ वाला, दलपतसिंह चुण्डावत, कृष्णगोपाल मुंदड़ा (पूर्व सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष), दीपक व्यास, बतुल हबीब, उषा गुप्ता, बाबूलाल मावरी, प्रफुल्ल करणपुरिया, दीपक सुखाड़िया (पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के पौत्र), मोहम्मद अयूब, लोकेश चौधरी, महासचिव पद पर महिपालसिंह राठौड़, दिनेश कुमार दवे, सुनील रोजर्स, तीरथसिंह खेरलिया, मोहसिन खान, प्रशांत श्रीमाली, संजय सोनी, राजेश जैन, भूपेंद्रसिंह धाबाई, जयप्रकाश निमावत, विपुल शर्मा, डॉ हिना खान, विनोद पानेरी (पूर्व सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष), राजेन्द्र शर्मा, चन्दा सुहालका, रिजवान खान, अशोक तम्बोली, गोपाल जाट, जावेद खान, अब्दुल कादिर खान, सचिव पद पर जगदीश कुमावत, मुज्जफर हुसैन, हिदायत तुला, रवि तरवाड़ी, पंकज पोखरणा, यशवन्त राजोरा, अमित श्रीवास्तव (पूर्व यूथ कांग्रेस महासचिव एवं उपाध्यक्ष), राकेश सेन, श्यामलाल कुमावत, नरेन्द्र कुमार टांक, भगवतीलाल प्रजापत, बंशीलाल गवारिया, मोहम्मद इरफान, अनिल माथुर, बंशीलाल गमेती, कौशल आमेटा (पूर्व कांग्रेस सेवादल शहर जिलाध्यक्ष), देवेन्द्र छाजेड़, सुरेश सोलंकी, माया सुरााण, तारिका भानु प्रताप, गिरिश राजानी, शुमन्त कुमार नैनावटी, सविता राव, झुमली मीणा, भगवतीलाल साहू, विष्णुकान्त महात्मा, मनोज भराड़िया, सुन्दर वसीटा, सुनील सनाढ्य व सिद्धार्थ सोनी को नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नियुक्ति के लिए शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ एवं आलाकमान का आभार जताया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!