उदयपुर 14 मार्च। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने गुरुवार को अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थान से करीब 30 करोड़ रुपए कीमत की जमीनों से पक्के निर्माण, बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त करवाई।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक विजय नायक, अभय सिंह, भारत हथाया, पटवारी ललित पटेल, हितेंद्र सिंह तंवर, दीपक जोशी, होमगार्ड महेश, तरुण, धर्मेंद्र आदि जवानी के दस्ते ने गुरुवार को राजस्व ग्राम सबीना खेड़ा के आराजी नंबर 1669 पर की करीब 5 बीघा भूमि पर छितराए रूप से पक्के कमरो का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण बाउंड्री वालों को स्वस्थ कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाई। इसी तरह दस्ते ने सवीना खेड़ा की आराजी संख्या 1655 की करीब 10 बीघा जमीन पर भूमाफिया द्वारा प्लानिंग कर काटे गए भूखंड पर बनाई गई बाउंड्री वॉल और मकान के निर्माण को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त करवाया। उदा दस्ते ने अगली कार्रवाई राजस्व ग्राम बलीचा की आराजी संख्या 1762 पर की जहां करीब 50000 वर्ग फीट भूमि पर कमरे और बाउंड्री वॉल का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। यूडीए अध्यक्ष जैन के अनुसार तीनों कार्रवाई में करीब 30 करोड रुपए कीमत की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की की शहर में पेराफेरी क्षेत्र में काटी जा रही प्लानिंग के भूखण्ड खरीदने से पहले अच्छे से पता कर ले और धोखाधड़ी से बचे।
