अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर यूडीए की कार्यवाही

3 पोकलेन एवं जेसीबी मशीन सीज की
-सैय्यद हबीब
उदयपुर, 27 फरवरी। शहर में अवैध निर्माण व अतिक्रमण को रोकने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
यूडीए सचिव राजेश जोशी के निर्देशानुसार मंगलवार को प्राधिकरण भूमि अवाप्ति अधिकारी मनसुख डामोर के दल द्वारा एक गांव में पहाड़ी खुदाई की शिकायत पर कार्यवाही की गई। डामोर ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में स्थित राजस्व ग्राम रेबारियों का गुड़ा आराजी संख्या 683 में आवंटित भूमि जो मौके पर पहाड़ी भूमि है, पर 3 पोकलेन एवं जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा था जिसे मौके रूकवाया गया एवं मशीनों को सीज किया गया। मौके पर बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार की खुदाई एवं निर्माण नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेश मेहता प्राधिकरण होमगार्ड जाब्ता द्वारा की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!