फर्जी दस्तावेजों से कब्जा: दो भूमाफियों ने तीन भूखंडों पर किया अवैध निर्माण

उदयपुर, 2 मई : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में भूमाफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन जमीनों पर कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी उमेश पुत्र बंशीलाल जोशी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी माता गीता जोशी ने 2014 में गजेन्द्र कुमार पुत्र भगवतीलाल जैन से हाथीधरा स्थित ब्रह्मपुत्र कॉम्प्लेक्स के कृषि भूखंड संख्या 144, 145, 146 खरीदे थे। 2021 में इमरान नामक व्यक्ति व साथियों ने भूखंडों पर कब्जे की कोशिश की थी, जिस पर अम्बामाता थाने में मामला दर्ज हुआ था। हाल ही में भूखंड संख्या 146 पर विजय वाल्मीकि ने बाउंड्रीवाल व कमरा बनवा लिया और फर्जी एससी/एसटी रिपोर्ट देकर दबाव बनाया। जांच के दौरान विजय को निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई, फिर भी उसने रात में निर्माण कार्य पूरा कर लिया। इसी बीच पुष्पेन्द्र सुहालका ने भी दो अन्य भूखंडों पर दावा कर दिया। उमेश का आरोप है कि दोनों ने मिलकर भूमाफियाओं की मदद से अवैध कब्जा किया है। बड़गांव थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!