दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2023 का हुआ शुभारंभ

 प्रदर्शनी देखने उमड़ी महिलाओं की भीड़
उदयपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2-3 नवंबर का शुभारंभ 2 नवंबर को ऑर्बिट रिसोर्ट में प्रारम्भ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने फीता काटकर किया।
संस्था अध्यक्ष डॉ सीमा पारिक ने बताया कि आगामी त्यौहार से संबंधित सभी प्रकार की सामग्री कपड़े, ज्वेलरी, सजावट का सामान, फ़र्नीचर, आटोमोबाइल आदि के स्टाल लगायी गई है।
संस्था सचिव रेखा रानी जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में आमजन के लिये अनेक प्रकार की योजनायें बनायी गई है। जिसके लिये कई तरह के उपहार भी रखे गए हैं। दो हजार रूपयें की ख़रीद पर निश्चित उपहार दिया जोयगा। यदि किसी संस्था से 10 या अधिक सदस्यों का समुह आता है तो उनका सम्मान होने के साथ ही उन्हें उपहार भी दिया जायेगा। प्रदर्शनी में लाल रंग के परिधान पहन कर आने वाली महिलाओं मे ंसे तीन लक्की विजिटर्स को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 3 नवंबर शुक्रवार को केसरिया कलर के परिधान पहन कर आने वाले तीन तीन लक्की विज़िटर्स को लकी ड्रा के माध्यम से उपहार दिए जाऐंगे। कार्यक्रम संयोजक पिंकी ने उदयपुर व आस पास के क्षेत्रवासियो से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य इकाई के मनोज जोशी,मादड़ी इकाई से हेमन्त जैन,कलडवास से अभिमन्यु जैन, गिर्वा से हरिओम पालीवाल,सुखेर से रोबिनसिंह, गुड़ली से रविकान्त शर्मा,लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष पवन गोयल,प्रान्तीय उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!