फिटनेस के लिए खेल जरूरी – प्रो. सारंगदेवोत
उदयपुर 21 मार्च / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी सायंकालीन महाविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक , खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को भूपाल नोबल्स संस्थान के इनडोर स्टेडियम में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा, समन्वयक डाॅ. एसबी नागर के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हुआ। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि आज हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी फिटनेश अच्छी रहे, उसके लिए व्यक्ति का किसी न किसी प्रकार के खेल से जुड़ना आवश्यक है। खेल हमें मोटिवेट करते है साथ ही जीवन में हेप्पीनेस के लिए आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक का मजबूत होना भी आवश्यक है और ये हमें खेल के माध्यम से ही प्राप्त हो सकते है।
ये रहे परिणाम:-
डाॅ. एसबी नागर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान महिला / पुरूष 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फैंक, लम्बी कूद, भाला फैंक, तस्तरी फैंक, वालीबाॅक, बैडमिंटन एकल-युगल, टेबल टेनिस, शतरंज, केरम, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें –
बैडमिंटन एकल पुरूष प्रतियोगिता में प्रथम -कपिल पुरोहित , द्वितीय- यज्ञ जोश, बैडमिंटन एकल- महिला में प्रथम- दीक्षा सुथार, द्वितीय- दृष्टि, 100 मीटर दौड़ – पुरूष वर्ग में प्रथम- रोहित, द्वितीय- कृष्ण कांत, 400 मीटर दौड़-पुरूष वर्ग में प्रथम-शिवशंकर, द्वितीय-अरविंद मेरोठा, 400 मीटर दौड़ – महिला वर्ग में प्रथम-निकिता, द्वितीय-खुशबू शर्मा, लम्बी कूद प्रतियोगिता में – पुरुष वर्ग में प्रथम -विकास चन्द, द्वितीय-सूरज शर्मा, लम्बी कूद में – महिला वर्ग में प्रथम-आशा मेघा, द्वितीय-रेखा कुम्भावत, तस्तरी फेंक – पुरुष वर्ग में प्रथम-हिमांशु, द्वितीय- विजेंद्र कुमार, महिला वर्ग में प्रथम-तम्मना, द्वितीय-पूजा, गोला फेंक – पुरुष वर्ग में प्रथम-कृष्णा वैष्णव, द्वितीय- हिमांशु जोशी, गोला फेंक – महिला वर्ग में प्रथम – तम्मना, द्वितीय-भावना रेबारी, भाला फेंक – पुरुष वर्ग में प्रथम-सूरज मीणा, द्वितीय- अंकित कुमार, महिला वर्ग में प्रथम- भावना रेबारी, द्वितीय- निधि सक्सेना, केरम – पुरुष वर्ग में प्रथम- गगन, द्वितीय- अश्वनी गर्ग, महिला वर्ग में प्रथम-पूनम रानी चैधरी, द्वितीय-जयश्री, शतरंज – पुरूष वर्ग में प्रथम- यज्ञ , महिला वर्ग में प्रथम- अर्चना चैधरी, टेबल टेनिस परुष वर्ग में प्रथम- विजेंदर कुम्हार, द्वितीय-आयुष टांक, महिला वर्ग में प्रथम-पूजा राठौर, द्वितीय-अंजू सेन, वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता – डी .एड. विशेष शिक्षा, उपविजेता-विज्ञान संकाय रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी दिनों में होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मानित किया जायेगा। निर्णायक की भूमिका शुरवीर सिंह, जयेन्द्र सिह , संजना, ऋतु, कृष्णा, कैलाश, कुलवंत ने निभाई ।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में डॉ. जयसिंह जोधा, डॉ. वीनस व्यास, डॉ. हितेश गन्धर्व, बलिराम यादव, डॉ..भावना देवी, प्रजापति वसन्त भाई , सुल्तान, ठाकुर वर्मा , ममता शर्मा, नीलू वर्मा, डॉ. नेहा नागर, तृप्ति त्रिपाठी, सुशील कुमार, पुरखाराम, धीरेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. दीपेश वत्स, इंद्र लोहार, रमेश मेघवाल का सहयोग रहा।
दो दिवसीय साहित्यिक , सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिता हुआ समापन
