दो दिवसीय बीएनआई कॉनक्लेव शुरू,देश भर से 250 बीएनआई सदस्य ले रहे है भाग

अपने व्यवसायों के विस्तार पर करेंगे मंथन
उदयपुर। बीएनआई उदयपुर के पंाच वर्ष होने के उपलक्ष में आज सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित ओपेरा गार्डन में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय बीएनआई कॉनक्लेव बीएनआई-उद्यम प्रारम्भ हुआ।
बीएनआई उदयपुर के चेयरमैन अनिल छाजेड़ ने बताया कि इस कॉनक्लेव में देश भर से 250 बीएनआई सदस्य भाग ले रहे है। कॉनक्लेव में 40 से अधिक स्टॉलें लगी हुई जहंा स्टॉलधारक अपने प्रोडक्ट के बारें में दूसरे सदस्यों को उनकी खूबियां बता रहे है। इसमें 12 रिज़न के कार्यकारी निदेशक व पूर्व अध्यक्ष मौजूद है। देश के 128 शहरों में 55 हजार से अधिक सदस्य आपस में बिजनेस कर देश की ग्रोथ में भागीदारी निभा रहे है।
उन्होंने  बताया कि 17 दिसंबर को बीएनआई सदस्य आपस में कॉनक्लेव कर अपने बिजनेस नेटवर्क को बढ़़ानें पर विचार विमर्श करेंगे। ये सदस्य आपसी कारोबार कर एक दूसरे सदस्य को परोक्ष लाभान्वित कर रहे है। किसी भी बिजनेस को करने के लिये सेल्स टीम होती है लेकिन बीएनआई प्लेटफार्म पर सेल्स टीम की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि यहंा पर स्वयं व्यापारी ही अपने कारोबार के बारें में बात कर उसे बढ़़ावा देता है।
इस अवसर पर विगत 5 वर्षाे में बेहतर व्यवसाय करने वाले सदस्यों को अवार्ड प्रदान किये जायेंगे।
अनिल छाजेड़ ने बताया कि बीएनआई संस्था विश्व के 78 देशों में कार्यरत है और वैश्विक स्तर पर इसके 313000 सदस्य है जिन्होंने विगत वर्ष में 1,75,000 हजार करोड़ का व्यवसाय किया। भारत के 126 शहरों में बीएनआई संस्था कार्यरत हो कर इसके 55 हजार से ज्यादा सदस्य है। जिन्होंने एक वर्ष के दौरान 37 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है।
छाजेड़ ने बताया कि बीएनआई संस्था में वाणिज्यिक मूल्यांक,वास्तुकार, वाणिज्यिक निर्माता, बीमा ब्रोकर,औद्योगिक रियल एस्टेट ब्रोकर, पूंजी बाजार ब्रोकर,कार्यालय की आपूर्ति/फर्नीचर,आंतरिक सज्जा, सर्वेक्षक, आवासीय डेवलपर, वाणिज्यिक डेवलपर, औद्योगिक विकासकर्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर का कारोबार करने वाले कारोबारी भी इसके सदस्य बनें हुए है। इससे पूर्व हॉल में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात परिशा नेगी एवं टीम द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!