महाराणा प्रताप जियोपोलिटिकल संवाद का दो दिवसीय वार्षिक आयोजन आज से

देश-विदेश की राजनयिक हस्तियां एवं विशेषज्ञ करेंगे शिरकत
एमजे अकबर और जॉर्डन के विदेश मंत्री भी लेंगे भाग

उदयपुर, 21 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति पर देश के थींक टैंक उसानास फाउंडेशन द्वारा “महाराणा प्रताप जियोपोलिटिकल डायलॉग“ का वार्षिक आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साझे में 22 व 23 मार्च को उदयपुर में होगा।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. अभिनव पण्ड्या ने बताया कि महाराणा प्रताप की सामरिक, शासकीय एवं कूटनीतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाला यह एक मात्र वार्षिक संवाद है जिसे भारत सरकार का विदेश मंत्रालय, उदयपुर स्थित अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति नाम उसानास फाउण्डेशन थिंक टैंक के साथ मिलकर तीसरी बार महाराणा प्रताप की जन्म व कार्य स्थली मेवाड़ के उदयपुर शहर में इस द्विवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जो मेवाड़ के लिये प्रतिष्ठा एवं हर्ष का विषय है। पण्डया ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में विदेश नीति व सुरक्षा विषय के अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित व सम्मानित विशेषज्ञ भाग लेंगें एवं विभिन्न सत्रों में अपने विचार व्यक्त करेगें।
दो दिवसीस इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में कुल 32 विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेगें। जिनमें प्रमुख रूप से भारत सरकार के भूतपूर्व विदेश राज्य मंत्री श्री एम.जे. अकबर, जॉर्डन के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं विदेशमंत्री डॉ. जवाहर अल अनानी, ग्रीस के डायरेक्टर जनरल पॉलिसी प्लानिंग श्री एलेक्जेन्ड्रो, पश्चिम व मध्य एशियाई एवं यूरोपीय देशों में नियुक्त रहे भारत के पूर्व राजदूत एम्बसेडर त्रिगुणायत, एम्बेसडर दिनकर प्रसाद श्रीवास्तव एम्बेसेडर अशोक सज्जनहार, यू.एन. वीमेन की पूर्व संस्थापक एम्बेसडर लक्ष्मीपुरी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल श्री तेजेन्द्र खन्ना, यू.पी.एस.सी. के मेम्बर जनरल राज शुक्ला, अरमेनीया के भारत में राजदूत एम्बेसडर आफियान, एवं फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अभिनव पंड्या मुख्य वक्ता होगें। उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य एवं नाथद्वारा े विधायक विश्वराज सिंह महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालेगें एवं युवा उद्योगपति आर्कगेट के संस्थापक कुणाल बागला साइबर सिक्योरिटी विषय पर अपना वक्तव्य पेश करेगें। इस वर्ष आयोजित हो रहे संवाद में प्रमुख रूप से भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति, मध्य व पश्चिमी एशिया की भू-राजनैतिक स्थिति, इजरायल हमास युद्ध, भारत यूरोप संबंध एवं उभरत हुऐ वैश्विक खतरे आदि चर्चा के प्रमुख विषय रहेगें। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रारम्भ में डॉ. अभिनव पण्ड्या द्वारा लिखित एवं राउतलेग टेलर एण्ड फांसिस लंदन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “टेरर फाइनेंसिंग इन कश्मीर“ का विमोचन भी किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!