पति को छुड़ाने गई महिला से की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

सैयद हबीब
उदयपुर, 19 अप्रैल. शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बंधक बनाए गए अपने पति को छुड़ाने गई महिला से गाली गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 50 वर्षीया पीड़िता ने सुखेर थाने में दूल्हे सिंह व निर्भय सिंह देवड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को रामा स्थित झाला फार्म हाउस में बंधक बना रखा था। वह गुरुवार को पति को छुड़वाने के लिए फार्म हाउस पहुंची तो उसके साथ छेड़छाड़ व गाली गलौज की तथा उसके पति के साथ के मारपीट की गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 342, 323, 365, 354, 506, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच करते हुए आरोपी निर्भय सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी उषाण नाथद्वारा व दूल्हे सिंह पुत्र जगत सिंह राजपूत निवासी रामा सुखेर को गिरफ्तार किया।
शांतिभंग में गिरफ्तार-सवीना थाना पुलिस ने शांतिभंग करने पर प्रताप सिंह मानसिंह देवड़ा निवासी सवीना खेड़ा नूतन गैस गोदाम के पास व अजय सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी डबल स्टोरी सेक्टर-9 सवीना को गिरफ्तार किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!