सात दिवसीय री बर्थिंग फॉर्म्स ऑफ़ स्कल्पचर एंड पेंटिंग इंटरनेशनल सिम्पोजियम शुरू
उदयपुर 11 अप्रैल। झीलों की नगरी सहित देश दुनिया के अलग अलग हिस्सों से आए बीसियों कलाकार एक साथ मिलकर एक सप्ताह सपनों के रचनात्मक संसार को साकार रूप देंगे। तीतरडी स्थित पायरोटेक वर्कस्पेस सॉल्यूशंस परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय *री बर्थ फॉर्म्स ऑफ़ स्कल्पचर एंड पेंटिंग* इंटरनेशनल सिंपोजियम का आगाज कलाकारों ने कोरे कैनवास पर चित्रकृतियां उकेर कर किया। आयोजक एवं ख्यात चित्रकार डॉ. निर्मल यादव ने बताया कि विभिन्न विधाओं में सृजन करने वाले सीनियर आर्टिस्ट सहित दुनिया के दूसरे देशों की कला तथा कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के प्रयोजन से सात दिवसीय इंटरनेशनल सिंपोजियम की परिकल्पना को साकार किया गया है। इससेे लेकसिटी के यंग आर्टिस्ट को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। क्यूरेटर डॉ. मनीषा सांचीहर ने बताया कि इस कैंप में प्रेमजीत बारिया (दीव) कनु पटेल (गुजरात) विजय एम धोरे (हैदराबाद) विजया वैद (दिल्ली) डॉ. शालिनी भारती (कोटा) हंसराज चित्रभूमि और योगेश प्रजापति (जयपुर) कपिल अग्रवाल (इंदौर) रूपेश पंवार और मानसी पलसीकर (पुणे) एंड्रियो हार्सफाल (यूके) कैथलीन कार्लसन (डेनमार्क) आशूराम खाईजू (नेपाल) अप्पलाराजू सुरकला (विशाखापट्टनम) दिनेश कोठारी और वियान तलेसरा (उदयपुर) कला की विविध विधाओं में सृजन करेंगे। उद्घाटन अवसर पर कमलेश डांगी, भावेश सुथार, शिल्पकार हेमंत जोशी सहित अन्य कई कलाकार उपस्थित थे।
