तुषार मेहता ने सहायक आचार्य वनस्पति शास्त्र में मेरिट में 30 वीं रैंक हासिल की

उदयपुर 18 फरवरी। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग मे शोधार्थी हाल उदयपुर निवासी तुषार मेहता (मूल निवासी कराकला सलूंबर ) ने हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य -वनस्पति शास्त्र (असिस्टेंट प्रोफेसर -बॉटनी विषय) में सफल अभ्यर्थी की मेरिट में 30 वीं रैंक  प्राप्त की । मेहता ने लिखित परीक्षा में सफलता के बाद निर्णायक परीक्षा- साक्षात्कार की तैयारी में सफलता दिलाने का श्रेय विप्र फाउंडेशन के शिक्षा ,रोजगार एवम प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एच.आर.दवे को दिया । जिन्होंने अप्रैल 2025 से मॉक इंटरव्यू की गहन एवं सटीक तैयारी करवाई व इंटरव्यू की बारिकिया भी सिखाई। डॉ.दवे के अथक प्रयास, निःशुल्क एवं नि:स्वार्थ समाज सेवा भावना ने तुषार को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
शिक्षा ,रोजगार एवम प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया बताया कि तुषार की इस सफलता का सफर बहुत कठिन रहा । इस हेतू बचपन से ही अनेक त्याग,संघर्ष व अभावो के साथ समझौते से गुजरना पड़ा। अनेक इच्छाओं को मार लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव ने उच्च शिक्षा सेवा के इस मुकाम पर पहुंचाया।तुषार ने बताया किइस सफलता का श्रेय मेरी मां को भी देता हूं जिन्होंने एकल महिला होते हुए भी परिवार की कमान कई तूफ़ाँ के बावजूद थामे रही तथा पारिवारिक संघर्ष और कम आमदनी के बावजूद मुझे हमेशा उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करती रही ,साथ ही छोटी बहन ने भी छोटी होते हुए भी परिवार के सारे कर्त्तव्य निभाते हुए मुझे अपार सहयोग दिया । उन्होंने जीवन के बुरे वक़्त में संभालने के लिए अपनी नानी को भी धन्यवाद दिया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!