लेकसिटी जनवरी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024
उदयपुर। चेस इन लेकसिटी द्वारा 14 जनवरी को आयोजित एक दिवसीय लेकसिटी ओपन रैपिड प्रतियोगीता का समापन हुआ। आयोजन सचिव भावेश पांडियार ने बताया की प्रतियोगीता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमलेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि मनीष चंडालिया और राजेन्द्र तेली ने सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया।इस प्रतियोगिता में कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 2 वर्गो में आयोजित हुई वर्ग अ (u-5,u-7,u-9,u-11) और वर्ग ब (u-13,u-15,u-19). मुख्य निर्णायक भावेश पण्डियार ने बताया की 5 चक्रों के बाद वर्ग-अ में परिधि लोढ़ा व वर्ग-ब में तुषार डामर चैंपियन बने। इसी प्रकार अंडर-7 में गतिक व्यास , कामाक्षी अग्रवाल, अयांश चौधरी। अंडर-9 में वीरा कागे, सुज्योत काले, अभिज्ञान विश्वकर्मा। अंडर-11 में अर्नव भट्ट, धेर्यांश साहू, लव अग्रवाल। अंडर-13 में चार्वी माहेश्वरी, जेनिल परमार, श्रेयांश पूरी। अंडर-15 में अनिरुद्ध साहू, मितांश साहू, मेहूल पालीवाल। अंडर-17 में मानस मुनेत, गौरव मेघवाल , युवल परमार। अंडर-19 में ऑनिक जैन , अंशुल दवे प्रथम तीन स्थानों पर रहे। इस प्रतियोगिता में भावना अग्रवाल और कुशाल पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगीता में हर प्रतियोगी को उत्साहवर्धन के लिए मेडल प्रदान किए गए और ऐसी प्रतियोगिताएँ सभी शतरंज प्रेमियों के लिए हर महीने चेस इन लेकसिटी द्वारा करवाई जाएगी।
तुषार और परिधि लोढ़ा विजेता
