कलेक्ट्रेट परिसर में हुई पुष्पांजलि सभा
उदयपुर, 14 नवम्बर। प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंगलवार को मनाई गई। कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़, गिर्वा एसडीएम प्रतिभा वर्मा की उपस्थिति में पं. नेहरू की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कलक्ट्रेट परिसर में संचालित सभी विभागीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने पं. नेहरू को नमन किया। जिले भर में भी पं. नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई।
प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू को किया नमन
