स्वतंत्रता सेनानी मास्टर बलवंत सिंह मेहता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

उदयपुर 31  जनवरी . स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, प्रथम लोकसभा सांसद एवं मेवाड़ प्रजामंडल के संस्थापक अध्यक्ष मास्टर बलवंत सिंह मेहता की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने रानी रोड़ स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बलवंत सिंह मेहता के पुत्र भगवंत सिंह मेहता, राजीव मेहता, पुत्रवधू बसंत मेहता, जगत सिंह मेहता, प्रताप सिंह राठौड़, कपिल वसीटा, प्रमोद वर्मा, सोमेश्वर शर्मा, कमलेश नायक, हिम्मत सिंह राठौड़, चित्रु देवासी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 कांग्रेस मीडिया सेंटर में संगोष्ठी का आयोजन : इससे पूर्व कांग्रेस मीडिया सेंटर, रक्षाबंधन धानमंडी में बलवंत सिंह मेहता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि उदयपुर में जन्मे बलवंत सिंह मेहता केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक जागरूकता के प्रेरक भी थे। उन्होंने प्रताप सभा का संचालन किया और भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।

 आजादी के बाद वे संविधान सभा के सदस्य चुने गए और भारत सेवक समाज के अध्यक्ष भी रहे। उनके प्रयासों से उदयपुर में वनवासी छात्रावास की स्थापना हुई। उनके द्वारा दिया गया सामाजिक योगदान और राष्ट्रप्रेम आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 इस अवसर पर मुकेश जाट, कपिल वसीटा, मुकेश वैष्णव, विजय पंडियार, जमनागिरी, पृथ्वीराज गायरी, चित्रु देवासी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मास्टर बलवंत सिंह मेहता के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!