मृतकों के घर पहुंचे जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री खराड़ी, दी श्रद्धांजलि

कोटड़ा में फूड पॉइजनिंग मामला
मृतक आश्रितों को सहायता स्वरूप दी एक-एक लाख रूपए नकद राशि

उदयपुर, 9 जून। केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रविवार कोटड़ा में फूड पॉइजनिंग के कारण मरने वालों के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की।
केबिनेट मंत्री श्री  खराड़ी ने बोरडी खुर्द  निवासी बाबू पुत्र चेना गमार व बोडलवाड़ा निवासी मसरू पिता जोवना  के निवास पहुँचकर  श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कर आर्थिक संबल के रूप में एक-एक लाख रूपए  नकद राशि प्रदान की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!