उदयपुर, 11 अगस्त। देवी सेवा संस्थान ने मंडलेश्वर महादेव में पौधारोपण के संरक्षण हेतु दस ट्री गार्ड भेंट किए। संस्थान की डायरेक्टर महिमा कोठारी ने बताया कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों के तहत पौधारोपण अभियान को बढ़ावा एवं संरक्षण देने की दृष्टि से संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा में नवनिर्मित मंडलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एवं कार्यालय परिसर में पौधारोपण पश्चात उनके संरक्षण हेत दस ट्री गार्ड भंेट किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक महेन्द्र कुमार जैन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती तथा भामाशाह कोठारी एवं भामाशाह प्रेरक अध्यापक नरेश लौहार का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापन अधिकारी अनिल पालीवाल, कर्मचारी नेता कमल बाबेल, नरेश चौबीसा, महेन्द्र सिंह चौधरी, दिलीप श्रीमाली, महेश जीनगर, हर्षवर्धन भाटी, कपिल गांधी, कुलदीप, मनीष शर्मा, हितेश पटेल, हितेन्द्र रावल, हितेन्द्र दवे, चन्द्रशेखर श्रीमाली, जयेन्द्र, हरीश पालीवाल, अजय धींग, दीपेश सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।
मंडलेश्वर महादेव मंदिर में भेंट किए ट्री गार्ड
