मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विधानसभा आम चुनाव-2023
उदयपुर, 11 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में मतदान दलों का प्रशिक्षण जारी है। बुधवार को मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुए। इसमें विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान अधिकारियों की भूमिका, निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट का सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण, मतदान के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों ने भी अपने-अपने प्रकोष्ठ से जुड़े दायित्वों की जानकारी साझा की।
राज्य स्तरीय मास्टरट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने बताया कि गुरूवार को मतदान अधिकारी द्वितीय का प्रशिक्षण होगा। वहीं 13 अक्टूबर को मतदान अधिकारी तृतीय को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी 2173 से 2904, मतदान अधिकारी प्रथम 2873 से 3183, मतदान अधिकारी द्वितीय 2873 से 3587, मतदान अधिकारी तृतीय 2873 से 3250 का प्रशिक्षण होगा। मतदान दलों के पेयजल, चाय व भोजन की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल पर ही की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में संबंधित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों/कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाकर दण्डित किया जाएगा।

एनसीसी के राजस्थान निदेशालय के उप महानिदेशक का दो दिवसीय दौरा
उदयपुर, 11 अक्टूबर।एनसीसी के राजस्थान निदेशालय के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येन्द्र शर्मा दो दिवसीय उदयपुर दौरे के तहत बुधवार की सुबह सहेली मार्ग स्थित एनसीसी गुप्र हेडक्वार्टर पहुचे। यहां एनसीसी केडेट के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उप महानिदेषक ने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत की और उन्हें राष्ट्रहित के लिए सेवा कार्य करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनसीसी गुप्र हेडक्वार्टर व उदयपुर स्थित एनसीसी यूनिट के अधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एनसीसी युनिट 5 राज गर्ल्स बटालियन, 10 राज बटालियन एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन का भ्रमण किया। उप महानिदेशक ने नवनिर्मित माइक्रोलाइट सिम्युलेटर का जायजा लिया। 6 राज एयर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर मुदित चौरासिया ने उन्हें विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। गुरूवार को उपमहानिदेषक सैनिक स्कुल चितौड़गढ़ का दौरा करेंग्रे, यहां के वे स्वयं भुतपूर्व छात्र व एनसीसी कैडेट्स रहे है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर “व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रेन” पुस्तक का लोकार्पण
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक – मीणा

उदयपुर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सबसे बड़ा उपहार बालिकाओं को सुरक्षित बचपन जीने हेतु समाज का पूरा सहयोग देना है। बाल विवाह समाज के लिए कलंक है यह न केवल बालिकाओं का बचपन बल्कि पूरे राष्ट्र का भविष्य प्रभावित करता है। बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सभी को मिलकर सामूहिक व सतत् प्रयास करना होगा। यह विचार जनजाति विकास विभाग के आयुक्त ताराचंद मीणा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर स्थित जनजाति विकास विभाग कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता भुवन ऋभु द्वारा बाल विवाह की रोकथाम की दिशा में लिखी किताब “व्हेन चिल्ड्रन, हैव चिल्ड्रेन” पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात व्यक्त किए।
इस अवसर पर बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या ने भुवन ऋभु द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए इस पुस्तक के माध्यम से जो पहल को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उदयपुर बाल कल्याण समिति की कार्यकारी अध्यक्ष यशोदा पाणिया, सदस्य अंजना जोशी, संगीता राव, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फ़ाउंडेशन, गायत्री सेवा संस्थान के प्रतिनिधि नितिन पालीवाल, आशीता जैन, पायल कनेरिया सहित बच्चों के लिए प्रयासरत संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!