भटेवर व भींडर में स्काउट एवं गाइड वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हर बूथ पर दो-दो वॉलिंटियर्स नियुक्त परिचय पत्र जारी
हिंदुस्तान व भारत दोनों स्काउट संगठनों का संयुक्त शिविर आयोजित
उदयपुर, 20 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव में मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों पर विशेष योग्यजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधार्थ प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो-दो स्काउट-गाइड्स वॉलिंटियर्स की सेवाएं ली जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर द्वारा हिंदुस्तान व भारत दोनों स्कॉउट संगठनों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में वल्लभनगर ब्लॉक के वॉलिंटियर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षित स्काउट मास्टर ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में पहुंचे हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता ने शिविर में स्काउट गाइड वॉलिंटियर्स को मतदान दिवस के दिन पूर्ण सेवाभाव से कार्य करते हुए आचार संहिता की पूर्ण पालना की हिदायत दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भींडर के निर्देशन में हिंदुस्तान व भारत दोनों ही स्काउट संगठनों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में वॉलिंटियर्स को मतदाता पंजीकरण में सहयोग, आयोग की विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए व्हीलचेयर का उपयोग, हैंडलिंग तथा दिव्यांग जनों की सहायता हेतु व्यवहारिक ज्ञान एवं बेसिक सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया। मतदान बूथ पर नियुक्त किए जाने वाले वॉलिंटियर्स को उसके बूथ नामजद एलोट कर उनको पहचान पत्र जारी किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!