उदयपुर, 4 नवंबर : जिले की डबोक थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बजरी से भरे ट्रैक्टर को ट्रोली सहित गिरफ्तार किया है। डबोक थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान दरोली की तरफ से आते बजरी से भरे एक आईसर ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक किशन पुत्र लालूराम निवासी पाटलिया सलुम्बर से ट्रैक्टर में ले जाई जा रही 7 टन रेती (बजरी) के वैध दस्तावेज के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने अवैध खनन की सूचना खनन विभाग को दी तथा ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम कारैवाई जारी है।
अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्रोली सहित जब्त
