उदयपुर। महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ अशोकनगर मैन रोड पर हुआ। उद्घाटन के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल कुणावत व आशा कुणावत थे।
इस प्रदर्शनी में साड़ी ज्वेलरी सलवार सूट कॉस्मेटिक बैग व अन्य कई उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस प्रदर्शनी को करने का उद्देश्य उन सभी महिलाओं के उत्पादों को लोगों तक पहचान दिलाने का है। शी सर्किल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि इन प्रदर्शनियों से इन महिलाओं का उत्साह वर्धन होता है तथा यह महिलाएं निरंतर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़नी रहे, शी सर्किल इंडिया के माध्यम से यही प्रयास किया जाता है । इस अवसर पर मीनाक्षी भेरवानी, शालिनी भटनागर, रश्मि पगारिया, निधि सक्सेना, मान्या छाबड़ा, रविता कालरा, पूजा कालरा आदी मौजूद थे।
शी सर्किल इंडिया की दो दिवसीय प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन
