इंस्पिरिट आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित यूनाइटेट किंगडम से मिशेल फाइन की पेपर मेशी कला कृतियों की4 दिवसीय प्रदर्शनी का 4 दिवसीय गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ

उदयपुर। इंस्पिरिट आर्ट गैलरी के संस्थापक और प्रदर्शिनी के क्यूरेटर डॉ निर्मल यादव ने बताया-इस प्रदर्शनी में शहर के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार एवं कला प्रेमी शामिल हुए , जिन्होंने पेपर मेशी से निर्मित मिशेल फाइन की विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्तियों का अवलोकन और सराहना की।
गैलरी संयोजक रणवीर सिंग ने बताया मिशेल फाइन पिछले 6 वर्षों से उदयपुर आ रही है और गैलरी से सम्पर्क मैं रहती है और उनकी कृतियां भारतीय और ट्राइबल अफ्रीकन आर्ट से प्रभावित होती हैँ साथ ही उनकी भारत यात्रा के दौरान उनके द्वारा फोटोग्राफी और चित्रों के संयोजन से उन्होंने डिजिटल आर्ट भी तैयार किया जिसे गैलरी द्वारा मुंबई और अहमदाबाद मैं प्रदर्शित किया जा चूका है प्रदर्शनी मैं मिशेल के 8 पेपर मेशी और 5 डिजिटल आर्ट वर्क प्रदर्शित किये हैँ जिन्हे मिशेल ने एक उदयपुर मैं गैलरी द्वारा प्रदत स्टूडियो मैं 1 माह रह कर निर्मित किया है
मिशेल ने अपने काम के बारे मैं बताया कि मेरा काम बिना किसी योजना के शुरू होता है मैं सहज़ रूप से आगे बढ़ती हूँ बनावटों को उभरने देती हूँ और हर पेपर मेशी कि परत को अगली परत का मार्गदर्शन करने देती हूँ ये भूगोल जैसी परत मेरी यादों कि परतों को प्रस्तुत करती है मेरी भावनाओं को मेरी प्रकृति को और मेरे आंनद को प्रस्तुत करता है

इस अवसर पर प्रो. डॉ. हेमंत द्विवेदी, डॉ. शाहिद परवेज, डॉ. युगल किशोर शर्मा,ललित शर्मा , डॉ. रघुनाथ शर्मा, डॉ. मीना बाया, डॉ. सूरज सोनी, डॉ दीपक सालवी , डॉ सुरेंद्र सिंग चुण्डावत, सुरेश पालीवाल ,इति कच्चाहवा, कुमुदनी सोनी, निधि, शरद भारद्वाज, संदीप पालीवाल ,मधुकर वंजरी (मुंबई ), पंकज गहलोत (शिवगंज ),नेमाराम जांगिड़ (सुमेरपुर ), प्रमोद मन्न (नई दिल्ली ),रेणुबाला ( पठानकोट ), प्रदीप सक्सेना ( नई दिल्ली ), डॉ स्नेहलता प्रसाद (हेदराबाद )डॉ विशाल भटनागर (चंडीगढ़ )मोनिका फिगुएरेडो(केनेड़ा ), कैथरीन कार्लसन (डेनमार्क), वायरल कोठारी, ओम जी यादव, भगवती लाल यादव, प्रदीप झलानिया, राजेश त्रिलोकिया पीयूष अग्रवाल (दिल्ली )आदित्य दबके शरवरी खरे (नागपुर ), प्रभु गमेती, नरेश यादव, हेमलता यादव, गायत्री यादव , संगीता गोस्वामी, डॉ चित्रसेन, मोसेस जी , शबनम हुसैन, हेमिश यादव , यशस्वी श्रीवास्तव एवं मीरा कन्या महाविद्यालय कि छात्राये,उदयपुर अर्बन स्केचर उपस्थित रहे।

उनकी उपस्थिति एवं संवेदनशील सराहना ने उद्घाटन समारोह को और भी गरिमामय एवं आत्मीय बना दिया, जो सृजनशीलता, सामग्री के प्रयोग और समकालीन कला की भावना का एक सुंदर उत्सव सिद्ध हुआ!

डॉ निर्मल यादव द्वारा इस सफल कला प्रदर्शनी से परम्परिक, लोक कलाओ , आधुनिक समसामयिक कलाओ के कलाकारों को अपनी कला को आमजन से रूबरू कराने का उदयपुर मैं एक और मंच प्रदान किया है यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उदयपुर को एक महत्वपूर्ण कला केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी सार्थक कदम है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह प्रदर्शनी शहर की पहचान को सुदृढ़ करती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान (कल्चर एक्सचेंज) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!