तीन दिवसीय निर्माण एण्ड नोलेज एक्सपो नेक्सनोज़ प्रदर्शनी शुरू  

उदयपुर। तीन दिवसीय निर्माण एण्ड नोलेज एक्सपो नेक्सनोज़ प्रदर्शनी शुरू  
उदयपुर। शोभागपुरा सौ फिट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में नेक्सनोस की और से शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मिराज पाईप्स के मैनेजर येागेन्द्र व्यास,वण्डर सीमेन्ट के विष्णु शर्मा,निंकुज राजगारिया ने किया।
इस अवसर पर शुभारम्भ अवसर पर आयोजक कमलेश शर्मा बताया कि नेक्सनोस प्रदर्शनी केवल एक प्रदर्शनी ही नहीं बल्कि उदयपुरवासियों को एक उपहार है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में निर्माण कार्यों में काम आने वाले विभिन्न तरह के ब्राण्ड प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं और निरन्तर इनमें बदलाव होता रहा है। उनकी गुणवत्ता और क्वालिटी हर समय पहले से बेहतर उपलब्ध हो रही है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग निर्माण कार्यों में पैसा भी खूब खर्च करते हैं, बावजूद उन्हें विभिन्न ब्राण्डों के अच्छे गुणवत्ता वाले क्वालिटी प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह उनका लाभ नहीं उठा पाते। नतीजतन उनके पैसों का भी सही उपयोग नहीं हो पाता है और वह गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्सो वंचित रह जाते हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य ही यही है कि शहर की जनता ज्यादा से ज्यादा इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आएं, नये और गुणवत्तायुक्त प्रोडक्ट्स के बारे में जनकारी प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का समय प्रातरू प्रातरू 10 बजे से शाम को 7 बजे तक का रखा गया है। प्रदर्शनी में नेशनल और मल्टीनेशनल ब्राण्ड की चालीस से ज्यादा स्टॉल्स लगाई गई है।  इनके साथ ही लोकल ब्राण्ड की भी स्टॉल्स को यहां भरपूर स्थान दिया गया है।
इस दौरान मिराज पाईप्स के मैनेजर योगेन्द्र व्यास ने बताया कि निश्चित तौर पर यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी उदयपुर वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्हें यहां पर एक ही छत के नीचे निर्माण सम्बन्धी कार्यों में काम आने वाले गुणवत्ता पूर्ण नेशनल एवं मल्टीनेशनल प्रोडक्ट्स के बारे में जनकारी मिलेगी जिन्हें हासिल करने के लिए महीनों लग जाते हैं। जो भी शहरवासी यहां पर आएंगे वो अपने सामने उन सभी प्रोडक्ट्स को देख पाएंगे, एक्सपर्ट्स से उनके बारे में पूरी जानकरी ले पाएंगे। ऐसा करने से उनके मन में जो भी जिज्ञासा प्रोडक्ट को लेकर शंका- आशंकाएं होंगी उनका हाथों-हाथ ही निराकरण भी हो जाएगा।
वण्डर सीमेन्ट के प्रतिनिधि विष्णु शर्मा ने बताया कि यह उदयपुर वालों का सौभाग्य है कि उन्हें एक ही छत के नीचे सारे नेशनल और मल्टीनेशनल ब्राण्ड के प्रोडक्ट्स एक ही जगह उपलब्ध होंगे और उनके बारे में वह विस्तार से और तन्मयता से पूर्ण जानकारी लेकर सन्तुष्ट हो पाएंगे। वण्डर सीमेन्ट कभी गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करता है। तभी आज वण्डर सीमेन्ट केवल नेशनल ही नहीं मल्टीनेशल ब्राण्ड प्रोडक्ट्स में अग्रणी स्थान पर पहुंच पाया है।
प्रदर्शनी में आये निकुंज राजगारिया ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी उदयपुर वासियों को गुणवत्ता वाले प्रोडक््ट्स के बारे में जनकारी देगी जिसका अभी तक यहां के लोगों को शायद पता नहीं होगा। उदयपुर को और कैसे सुन्दर बनाया जा सके, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में इन नेशनल और मल्टीनेशनल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके कैसे और भी सुधार लाया जाए। यह सारी जानकारी इन तीन दिनों में हर आने वालों के साथ यहां के प्रतिनिधि साझा करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!