उदयपुर, 02 सितंबर। महाराणा कुम्भा संगीत परिषद् एवं संगीत विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविध्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय शास्त्रीय गायन की कार्यशाला आर्ट्स कोलेज के संगीत विभाग में 13 सितंबर से 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। सचिव मनोज मोर्डिया ने बताया कि कार्यशाला में संगीत के विधार्थियों के साथ साथ शास्त्रीय गायन में रूचि रखने वाले सभी प्रतिभागियों को पद्मविभूषण पंडित जसराज के प्रमुख शिष्य इंदोर के पंडित गौतम काले शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण दिया जायेगा और ख्याल गायन विधा की बारीकियों का विस्तार से क्रियात्मक पक्ष का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं कार्यशाला की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएगे। इच्छुक प्रतिभागियों को संगीत विभाग, सुखाड़िया विश्वविध्यालय एवं महाराणा कुम्भा संगीत परिषद् से आवेदन पत्र प्राप्त कर 8 सितंबर तक जमा करवाना होगा। आवेदन पत्र संगीत विभाग सुखाड़िया विश्वविध्यालय या हिन्द म्यूजिकल स्टोर, महाराणा कुम्भा संगीत परिषद्, गुमानिया वाला पेट्रोल पंप से प्राप्त किये जा सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की आमुखीकरण कार्यशाला
उदयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान सरकार के मिशन-2030 के तहत पंचायत समिति सलूम्बर में महिला एवं बाल विकास विभाग की आमुखीकरण कार्यशाला वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से हुई। जयपुर मुख्यालय से जुड़े अधिकारियांे तथा विषय विशेषज्ञों ने फेस टू फेस सर्वे का प्रशिक्षण दिया। सलूम्बर और झल्लारा ब्लॉक की 760 मानदेयकर्मी भी यू-ट्यूब एवं वेबकॉस्टिंग के जरिए प्रशिक्षण में शामिल हुई। ब्लॉक स्तर पर सीडीपीओ सलूम्बर प्रतापसिंह खोरवाल, महिला सुपरवाइजर सुशीला जैन, कमला मेघवाल, सीमा वैष्णव आदि उपस्थित रहे।
