तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

फतहनगर। महात्मा गांध विद्यालय मावली गांव में चल रहा ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ।

14से16दिसम्बर तक आयोजित प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों ने शाला पूर्व कक्षाओं के विद्यार्थियों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के नवीन तकनीकी एवं संसाधनों के माध्यम से सिखाने के गुर बताए गए। समापन सत्र में आरपी सोहनलाल बुनकर, चुन्नीलाल अहीर, सुधीर शर्मा,मोतीलाल, शांतिलाल मीणा, महेश विजयवर्गीय, दक्ष प्रशिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आरपी बुनकर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के प्रथम दिवस को ईसीसीई का महत्व, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का महत्व, राष्ट्रीय शिक्षा निति-2020, निर्देशित और स्वतंत्र खेल, बाल विकास के आयाम पर विस्तार से समझाया गया। द्वितीय दिवस में कार्य योजना, आकलन का महत्व, समग्र प्रमाण पत्र एवं इनका महत्व, प्रिय स्कूल शिक्षा किट की जानकारी एवं कॉर्नर गतिविधियों के बारे में सिखाया गया। तृतीय दिवस को उत्तरदायी पालन पोषण और इसकी सामग्री का उपयोग करने के तरीके, उत्तरदायी पालन पोषण के कार्यक्रम और पैकेज के उपयोग की निगरानी करने के तरीके, चेक लिस्ट, गूगल फॉर्म आदि, स्कूल-आंगनबाड़ी एकीकरण और निगरानी के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के गुणवत्ता संकेतक. रैप-अप और फीडबैक आदि के पश्चात् समापन सत्र आयोजित किया गया। समापन समारोह का संचालन दक्ष प्रशिक्षक रेखा देवड़ा ने किया। प्रशिक्षण का सम्पूर्ण प्रतिवेदन दक्ष प्रशिक्षक आशा सांखला ने प्रस्तुत किया। आरपी सोहन लाल बुनकर ने संभागियो एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। समग्र शिक्षा से चुन्नीलाल अहीर ने संभागियो को प्रशिक्षण से प्राप्त दक्षताओं, गतिविधियों, कलाओं, विधियों, खेलों के माध्यम से एवं उपलब्ध संसाधनों द्वारा केन्द्र पर बच्चों को लाभान्वित करने की जानकारी दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!